Sunday, 15 May 2016

FOOT SHAPE AND KNOW NATURE OF ANY PERSON

FOOT SHAPE AND KNOW NATURE OF ANY PERSON

यदि आप किसी व्यक्ति के स्वभाव और आदतों के विषय में जानना चाहते हैं तो यहां एक विधि बताई जा रही है। इस विधि के अनुसार किसी भी व्यक्ति के पैरों का शेप देखकर भी स्वभाव मालूम किया जा सकता है। हर व्यक्ति के पैरों का शेप अलग होता है। यहां पैरों के पांच प्रकार के शेप्स का वर्णन किया जा रहा है। आप इन शेप्स में से अपने पैर का शेप मैच करके स्वभाव से जुड़ी खास बातें जान सकते हैं। इसी प्रकार आप दूसरों के पैरों का शेप देखकर उनके विषय में भी काफी कुछ समझ सकते हैं।
FOOT SHAPE AND KNOW NATURE OF ANY PERSON
FOOT SHAPE AND KNOW NATURE OF ANY PERSON
सामुद्रिक शास्त्र से मालूम होता है स्वभाव
ज्योतिष के अंतर्गत शरीर के अंगों और लक्षणों के देखकर व्यक्तित्व के साथ भविष्य बताने की विधि को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है। ये ज्योतिष का अभिन्न अंग है और इस शास्त्र का इतिहास भी काफी प्राचीन है। सामुद्रिक विद्या के अनुसार मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के लिए विशेष लक्षण बताए गए हैं। अंगों की बनावट, आकार और रंग से व्यक्तित्व के रहस्य मालूम होते हैं और इनसे भविष्य की जानकारी भी मिलती है। किसी भी व्यक्ति के पैरों का शेप देखकर भी आसानी से बताया जा सकता है कि स्त्री या पुरुष व्यवहार, आचार-विचार और कार्यक्षेत्र में कैसा है।
1. दूसरों पर हावी होने का स्वभाव
जिन लोगों के पैरों में अंगूठे से घटते क्रम में उंगलियां होती हैं, वे लोग दूसरों पर हावी होने का प्रयास करते हैं। ऐसे पैर का शेप व्यक्ति को अधिकार जताने वाला बनाता है। इस प्रकार के पैर वाले लोग यही चाहते हैं कि हर जगह उन्हें पूरा मान-सम्मान मिले और सभी उनकी बात का अक्षरश: पालन करें।
यदि घर-परिवार या समाज में कोई व्यक्ति इनकी इच्छा के अनुसार नहीं चलता है तो इन्हें गुस्सा आता है। इस प्रकार के पैर होते हैं तो व्यक्ति अपने जीवन साथी पर आवश्यकता से अधिक हावी रहता हैं।
2. कठिन परिश्रम करने वाले लोग
जिन लोगों के पैर में अंगूठा और उसके पास की दो उंगलियां बराबर हों और शेष उंगलियां छोटी हों तो व्यक्ति कठिन परिश्रम करने वाला होता है। ऐसे लोग अपने श्रम के बल पर कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। श्रम के बल पर ही इन्हें मान-सम्मान भी प्राप्त होता है। ऐसे पैर वाले इंसान दूसरों के कार्य की सराहना भी करते हैं और इन्हें कर्मशील लोग विशेष रूप से पसंद होते हैं।
इस प्रकार के पैर का शेप होने पर व्यक्ति घर-परिवार में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह अच्छी तरह से करता है। इन्हें श्रम के बल पर ही कई उपलब्धियां हासिल होती हैं।

3. अद्भुत ढंग से करते हैं कार्य
जिन लोगों के पैरों में अंगूठे के पास वाली उंगली अधिक बड़ी होती हैं और शेष उंगलियां छोटी होती हैं, वे लोग किसी भी काम को यूनीक तरीके से करना पसंद करते हैं। कार्यों के संबंध में इनकी प्लानिंग बहुत अलग और श्रेष्ठ होती है। अपनी योजनाओं के बल पर इन्हें विशेष स्थान भी मिलता है। घर-परिवार में भी इन लोगों को विशेष सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
4. शांति प्रिय होते हैं ये लोग
जिन लोगों के पैर में अंगूठा लंबा और शेष उंगलियां छोटी हों और उंगलियों की लंबाई बराबर हो तो व्यक्ति कूल माइंड होता है। इन्हें किसी भी काम को ठंडे दिमाग से करना पसंद होता है। ये लोग कभी भी एकदम आवेश में नहीं आते हैं। ये लोग विरोधियों पर शांति के साथ ही विजय प्राप्त करने वाले होते हैं। शांति प्रिय होने के कारण ये लोग कभी-कभी आलसी भी हो जाते हैं। इसी आदत की वजह से कार्यों में देरी भी हो सकती है।
5. ऊर्जावान होते हैं ऐसे लोग
जिन लोगों के पैरों में अंगूठे के पास वाली उंगली अधिक लंबी, उसके बाद दूसरे उंगली थोड़ी छोटी और शेष उंगलियां और छोटी हों तो व्यक्ति ऊर्जावान होता है। आमतौर ऐसे लोग क्रेजी होते हैं। ये किसी भी काम को पूरे जोश और ऊर्जा के साथ पूरा करते हैं। क्रेजी होने की वजह से इन्हें पागलपन और मस्ती करना भी काफी पसंद करते 

No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname