Tuesday, 17 May 2016

शुभ शगुन जो बताते हैं नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्ध‌ि होगी

शुभ शगुन जो बताते हैं नौकरी में प्रमोशन और आय में वृद्ध‌ि होगी

अगर आप नौकरी में प्रमोशन के इंतजार में हैं या अपनी आय में वृद्ध‌ि की आस लगाए बैठें हैं तो आपको कुछ बातों पर ध्यान देना चाह‌िए। आपके आस-पास कई ऐसी घटनाएं होती हैं ज‌िन्हें देखकर आप पहले ही समझ सकते हैं क‌ि आपकी यह चाहत पूरी होगी या नहीं। आइये जानें ऐसे ही कुछ शुभ शगुनों के बारे में जो बताते हैं क‌ि नौकरी में पदोन्नत‌ि और आय में वृद्ध‌ि होगी।

अगर द‌िन के समय खास तौर पर भोजन के समय अगर छ‌िपकली की आवाज सुनाई दे तो इसे बड़ा ही शुभ शगुन माना जाता है। ऐसी मान्यता है क‌ि यह आपको न‌िकट भव‌िष्य में धन लाभ और उन्नत‌ि का संकेत देता है।

सपने में आपको सांप द‌िखाई देते हैं, खास तौर पर काटते हुए तो डरने की जरूरत नहीं है। यह एक अच्छा शगुन है। यह संकेत है क‌ि आपके घर में कोई खुशखबरी आएगी। आपको धन का लाभ म‌िलेगा या नौकरी में पदोन्नत‌ि म‌िल सकती है।

अगर छ‌िपकली दाएं अंग पर ग‌िरे और बायीं ओर से उतरे तो यह आपके ल‌िए शुभ शगुन माना जाएगा।


रात के समय उल्‍लू के बोलने की आवाज सुनाई दे तो यह लाभ और उन्नत‌ि के ल‌िए अच्छा शगुन माना जाता है। कोई मनोकामना पूरी होने का भी इसे शगुन कहा गया है।

द‌िन के समय दोपहर में अगर कौआ आपके घर की छत पर आकर बोले तो यह मेहमान नहीं बल्क‌ि पदोन्नत‌ि म‌िलने का सूचक होता है। सुबह-सुबह कौआ का बोलना मेहमान के आगमन का संकेत कहा गया है।

अगर आपकी नाक फड़कने लगी है तो यह संकेत है क‌ि आपकी मान-प्रत‌िष्‍ठा और आय में वृद्ध‌ि होने वाली है।


द‌िन के समय पहले प्रहर में कबूतर घर की छत आकर गूटर गूं करें तो इसे शुभ नौकरी के ल‌िए शुभ शगुन माना गया है।

अगर आपका दायां कंधा या बाजू कई द‌िनों से फड़कने लगा है तो शगुन शास्‍त्र के अनुसार आपका प्रभाव बढ़ने वाला है।

कछुआ का क‌िसी भी रूप में द‌िखाई देना धन और उन्नत‌ि दायक माना गया है।


No comments:

Post a Comment

Comments System

Disqus Shortname